Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

ममता बनर्जी ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात 12:00 बजे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शाहरुख खान को टैग करते हुए लिखा, “मेरे भाई शाहरुख खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं! भारतीय सिनेमा को अपनी प्रतिभा और करिश्मे से इसी तरह समृद्ध करते रहिए। ”

02 Nov 2025

शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

कोलकाता। बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान 60वें जन्मदिन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।

ममता बनर्जी ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात 12:00 बजे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शाहरुख खान को टैग करते हुए लिखा, “मेरे भाई शाहरुख खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं! भारतीय सिनेमा को अपनी प्रतिभा और करिश्मे से इसी तरह समृद्ध करते रहिए। ”

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी किंग खान को अपना भाई मानती हैं।दोनो के करीबी रिश्ते की मिसाल इससे पहले भी देखने को मिली है। जुलाई में अभिनेता को फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान मांसपेशियों में चोट लगने की खबर पर उन्होंने चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी। चोट के बाद शाहरुख खान को उपचार के लिए अमेरिका ले जाया गया था, जहां वे करीब एक महीने के लिए शूटिंग से दूर रहे।

शाहरुख खान का कोलकाता से जुड़ाव किसी से छुपा नहीं है। वे इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं, जिसका होम ग्राउंड वही शहर है जिसकी बागडोर ममता बनर्जी संभालती हैं।

इस वर्ष बॉलीवुड के तीनों दिग्गज ‘खानों’ में से शाहरुख दूसरे हैं जो 60 वर्ष के हुए हैं। आमिर खान ने मार्च में अपना 60वां जन्मदिन मनाया था, जबकि सलमान खान दिसंबर में इस उम्र में कदम रखेंगे।

शाहरुख खान पिछली बार फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए थे और जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगे, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं
ममता बनर्जी ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात 12:00 बजे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शाहरुख खान को टैग करते हुए लिखा, “मेरे भाई शाहरुख खान को जन्मदिन की ढेर सार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News